भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मंत्री हरक की बहू अनुकृति गुसाईं, कही ये बात

April 21, 2024 | samvaad365

देहरादून। पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। हाल ही में अनुकृति ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वोटिंग से ठीक पहले अनुकृति ने एक वीडियो जारी कर अनिल बूलनी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी, जिसके बाद अनुकृति के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। जिसके बाद आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अनुकृति गुसाईं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसके अलावा उधम सिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार भी बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने वाले लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलवाई गई है। जहां तक बात किसी जांच की है तो वो कानूनी प्रक्रिया है और कानून इस पर अपना काम करेगा।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के दौरान दुरुस्त रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दिए 267 डॉक्टरों को नियुक्त करने के निर्देश

वहीं, भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वो बीजेपी परिवार में शामिल हो रही है। विकसित उत्तराखंड का जो सपना उन्होंने देखा था, उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है।

2022 में लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं अनुकृति गुसाईं

बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बुरी तरह से हारी थीं। अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं।

98165

You may also like