बड़ी खबर: बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव

June 9, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं उनकी मां माधवी राजे सिंधिया भी कोरोना संक्रमित पाई गई। जिसके बाद दोनों को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया लॉकडाउन के बाद से ही अपने दिल्ली स्थित आवास में थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को चार दिन पूर्व ही मैक्स साकेत में एडमिट कराया जा चुका था। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे, उन्हें बुखार और गले में खराश थी। जिसके बाद उनका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया, वहीं उनकी मां में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन दोनों का टेस्ट कराने के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: ऑनलाइन ठगी का मामला आया सामने… पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा

संवाद365/काजल

50668

You may also like