चकराता से भाजपा के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर समीक्षा बैठक की

February 25, 2022 | samvaad365

चकराता से भाजपा के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने चकराता विधानसभा में चकराता मंडल के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व समीक्षा बैठक ली,बैठक में प्रवासी विधानसभा प्रभारी सतीश कपूर ने अपने प्रवास के दौरान अनुभव को सांझा करते हुए कहा कि चकराता विधानसभा में पहली बार भाजपा का विधायक बनेगा और वर्षों से चले आ रहे परिवारवाद का अंत होने वाला है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता टिका राम शाह ने कहा कि पार्टी ने इस बार साबित कर दिया कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़ा है व्यक्तिवाद से ऊपर उठकर इस बार कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए काम कर है जिससे इस बार चकराता विधानसभा वर्षों पूराना विपक्ष का किला गिरा कर रहेंगे।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल चांदना ने भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल की जमकर तारीफ करी उन्होंने कहा कि सन 1996 से पहले कोई जिलापंचायत के विषय में ढंग जानता भी नही था नौटियाल  ने 96 में भी विषम परिस्थितियों में भी उदय किया था अब जब उन्हें पुनः विधानसभा में मौका मिला है तो 10मार्च को भी निश्चित ही एक नए सवेरे का उदय होगा। रामशरण नौटियाल ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो मेहनत और लगन से कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में कार्य कर है उसका वे सदा अभारी रहेंगे और हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्षी कहते थे कि चुनाव के बाद तो नौटियाल  दिखेंगे भी नही तो उन्होंने कहा कि मैं पूरे पांच वर्ष तक आपका विधायक हूँ और आप सबके बीच में ही उपस्थित रहूंगा।साथ ही उन्होंने मंडल अध्यक्ष चकराता मोनिका अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष  ने पार्टी के लिए अभूतपूर्व कार्य करें पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए दूर दराज के गांव तक जाकर जो कार्य करा वो अविस्मरणीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चकराता मोनिका अग्रवाल ने की। संचालन मंडल महामंत्री दीवान राणा ने करा बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक अग्रवाल अनिल चांदना तीर्थ कुकरेजा आनंद राणा भाजपा चकराता मंडल महामंत्री कृपाल नेगी उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह मान सिंह नेगी मंत्री शूरवीर सिंह चौहान मीडिया प्रभारी मोनित दुसेजा सहसोशल मीडिया प्रमुख मातबर शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीनू इंद्रोली महामंत्री नीरज नौटियाल किसान मोर्चा अध्यक्ष सहज राम डिमरी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बिशन थापा अजय आले, जवाहर सिंह नेगी, रेठु सिंह, संजय तोमर, श्याम वोहरा, विद्यादत्त जोशी, श्याम सिंह, राणापार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मोर्चों के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

72752

You may also like