पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, कुमाउंनी बोली में लोगो से की भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने की अपील की

February 5, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ जिले का दौरा किया धुंआधार प्रचार किया। जहां उन्होंने डीडीहाट विधानसभा के कनालीछीना और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। पिथौरागढ़ पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊंनी भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए पिथौरागढ़ में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया और लोगों से उन्हें और भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने की अपील की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के सिमलगैर बाज़ार से सिल्थाम तक बाजार में जनसंपर्क और डोर टू डोर केम्पेन कर भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत के लिए वोट मांगे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से भारी ठंड और हिमपात के बावजूद भाजपा की जनसभाओं में लोग उमड़ कर आ रहे हैं, उसे पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत निश्चित लग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 60 पार के नारे को पूरा करने जा रही है।

संवाद365,डेस्क

72156

You may also like