कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों समेत 6 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

February 9, 2022 | samvaad365

एक बार फिर कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों समेत 6 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें पूर्व विधायक तसलीम अहमद और पूर्व विधायक नारायण राम आर्य शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

संवाद365,डेस्क

72260

You may also like