तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस ने की महत्वपूर्ण बैठक, 9 अगस्त से शुरू होगी कांग्रेस की तिरंगा यात्रा

July 24, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड कांग्रेस की तिरंगा यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में हुई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई और इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल आदि शामिल हुए

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। इस दौरान 9 अगस्त से शुरू होने जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर मंथन किया गया और पार्टी नेताओं ने तिरंगा यात्रा को लेकर अपने सुझाव दिए जिससे इस यात्रा को सफल बनाया जा सके। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है क्योंकि कांग्रेस के पद चिन्हों पर ही भाजपा चलने का काम कर रही है उन्होंने बताया कि कांग्रेस की तिरंगा यात्रा 9 अगस्त 15 अगस्त तक चलेगी और कांग्रेस की यात्रा की कॉपी भाजपा भी करने जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि आजादी के बाद लंबे समय तक भी भाजपा ने अपने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा तक नहीं लगाया था लेकिन आज कांग्रेस के पद चिन्हों पर चलकर बीजेपी की तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

बता दें कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष पर कांग्रेस पार्टी 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त तक जिले भर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है और इस यात्रा का समापन जिला मुख्यालयों में होगा। वही आज हुई बैठक में प्रभारी बनाए जाने, यात्रा के स्वरूप, प्रचार सामग्री की आवश्यकताओं जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई है

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- बनकोट में एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल, स्थानीय लोगों ने कीचिकित्सक की मांग

78889

You may also like