कांग्रेस का धरना प्रदर्शन… सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाज़ी

December 6, 2019 | samvaad365

चमोली: चमोली में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा  भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर धरना  प्रदर्शन किया गया। देश में हो रही आर्थिक मन्दी, देश के किसानों की समस्याओं एवं बढती बेरोजगारी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।  कांग्रेस के इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी व पूर्व डिप्टी स्पीकर अनसूया प्रसाद मैखुरी सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एव समर्थक मौजूद रहे। इस सम्बंध में पार्टी की मुख्य वक्ताओे ने वर्तमान बीजेपी की सरकार पर हमला करते हुए कहा की डबल इंजन की सरकार की सारी व्यवस्थायें दम तोड़ती नजर आ रही हैं। जहाँ एक ओर देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है तो वहीं दूसरी ओर महंगाई ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया। नौजवान बेरोजगार सड़कों पर भटक रहा है। गैरसैंण को स्थाई राजधानी तो दूर शीतकालीन सत्र के लिए बीजेपी वालों को ठंड लग रही है।  गैस के बढ़ते दाम प्याज सौ का आंकड़ा प्रति किलो पार कर चुका है विजेपी कि जुमलो की सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। सरकार को चेताते हुए राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि यदि व्यवस्थायें नहीं सुधरी तो कांग्रेस सड़कों पर जन हित आंदोलन शुरू कर देगी।

यह खबर भी पढ़ें-कुल्हाड़ी से काट, कर दी युवक की हत्या

यह खबर भी पढ़ें-पति ने पत्नी का गला काटकर कर दी हत्या… मौत

संवाद365/पुष्कर नेगी

44193

You may also like