यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन, सीएम रावत ने जताया शोक

August 17, 2020 | samvaad365

देहरादून: रविवार शाम उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया। चेतन चौहान पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेदान्ता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। जहां उनका निधन हो गया। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे राजनीति के माध्यम से जनसेवा के लिए समर्पित थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करे।

https://youtu.be/LgX_9ZF0C1I

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: चम्बा ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग-94 नागणी बंद, राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

संवाद365

53214

You may also like