मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक में यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर फैसला

March 24, 2022 | samvaad365

उत्‍तराखंड में सरकार बनने के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक गुरुवार शाम को शुरू हो गई। पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति में विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने सर्वसम्मति से लिया यह निर्णय, ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है।

संवाद365,डेस्क

 

 

73565

You may also like