देहरादून- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी का कांग्रेस पार्टी ने फूंका पुतला

April 16, 2022 | samvaad365

आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आक्रोश चौतरफा देखने को मिला है। बीते रोज राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में कार्यक्रम के तहत कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को बबली तो वही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को पप्पू कह दिया।

इसके विरोध में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज एश्ले हॉल चौक पर गणेश जोशी का पुतला दहन करते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस की महिलाओं का कहना है कि गणेश जोशी ने जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे साबित होता है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या मानसिकता है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपनी स्टेटमेंट वापस लेनी चाहिए, और माफी मांगनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो महिला कांग्रेस समूचे प्रदेश में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंकने के लिए बाध्य हो जाएगी। महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

संवाद 365 ,संदीप रावत

यह भी पढ़ें-देहरादून- बेरोजगारों ने आक्रोश रैली निकालकर किया सीएम आवास कूच

74475

You may also like