दिल्ली चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ‘निशंक’ ने जनता को किया संबोधित

February 3, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बदरपुर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में जनता को सम्बोधित किया।  उन्होंने बदरपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नेता रामवीर सिंह के समर्थन में जनता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकार गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि ये अपार जन समूह और जन समर्थन बता रहा है कि इस बार दिल्ली में भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में बनने जा रही है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 5 सालों में जो जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया उससे जनता ने इस बार इस खोखली सरकार को उखाड़ फेंकने का पूरा मन बना लिया है। मेरा सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि 8 फरवरी को दिल्ली और देश दोनों के हित में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाकर आधुनिक दिल्ली की एक सर्वश्रेष्ठ दिल्ली की नींव रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

यह खबर भी पढ़ें-HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मूल्यांकन और प्रत्यायन मैनुअल विमोचन कार्यक्रम में हुए शामिल

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/मोहित पोखरियाल

46299

You may also like