बड़ी खबर : नहीं रही दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित

July 20, 2019 | samvaad365

दिल्ली: लंबे समय से बीमार चल रही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। एस्कॉर्ट अस्पताल में दोपहर साढ़े तीन बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 81 साल की उम्र में शीला दीक्षित को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 31 मार्च 1938 में जन्मी शीला दीक्षित राजनीति का एक जाना माना नाम थीं। शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थी। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है। वह कांग्रेस की कद्दावर नेता के तौर पर जानी जाती थी। उनके निधन से राजनीति क्षेत्र में शोक की लहर है।

तीन बार रह चुकी थी सीएम

शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक तीन बार राजधानी दिल्ली की सीएम रह चुकी थीं। वह केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थी। वर्तमान में वह दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर थी।

संवाद365/लवी खान 

39570

You may also like