गोरखपुर: सीएए पर भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू…

January 5, 2020 | samvaad365

गोरखपुर: नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए भाजपा की ओर से चलाए जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत रविवार को हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर से प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने सुबह 10:30 बजे किया। सबसे पहले वह महानगर के गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले चौधरी केफुलवारा से मिलें उसके बाद अशोकनगर जाकर प्रोफेसर राजाराम यादव से मुलाकात की।

इसी क्रम में वह हुमायूंपुर में स्वर्गीय केवी सिंह के आवास पर भी गए। केवी सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। अंत में वह देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के बेतियाहाता स्थित आवास पर गए। वहां उन्होंने अशोक प्रसाद से CAA की उपयोगिता पर चर्चा की। जनसंपर्क के बाद योगी आदित्य नाथ दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन पहुंचें। जहां उन्होंने प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित किया और 1:00 बजे वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से ही हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: युवती की अधजली लाश मिलने से हड़कंप

यह खबर भी पढ़ें-गाजियाबाद: साली की हत्या के मामले में फरार जीजा गिरफ्तार

संवाद365/ब्यूरो

45176

You may also like