दिल्ली में जीते केजरीवाल… तो हरिद्वार में बहन के घर मनाया गया जश्न

February 12, 2020 | samvaad365

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 पर देश दुनिया सभी की नजर थी। मंगलवार को चुनावों के परिणामों की घोषणा होते ही दिल्ली में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी यानी की आप पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी इस जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत दिल्ली की जनता का भी शुक्रिया किया। उन्होंने जनता को संबोंधित करते हुए ‘आई लव यू’ बोला। आप पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 62 सीटों के साथ अपनी सरकार बनाई तो वहीं देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी को मात्र 8 सीटों में ही संतुष्ट होना पड़ा।

अरविंद केजरीवाल की इस जीत से जहां पूरी दिल्ली जश्न मना रही है वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में रह रही केजरीवाल की बहन डॉ. रंजना गुप्ता भी उन्हें तीसरी बार सीएम बनता देख काफी खुश हैं। उनके घर में शाम के नतीजे आने के बाद से ही जश्न का माहौल है। डॉ. रंजना और उनका परिवार हरिद्वार के शिवालिक नगर में रहता है। रंजना ने भाई की जीत का शुक्रिया करते हुए समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने स्वभाव के अनुरूप जिस मकसद से राजनीति में आए थे, उसे सीएम के रूप में उन्होंने करके दिखाया है।

अरविंद केजरीवाल ने राजनीति का नया दौर शुरू किया और नेताओं को बताया कि जनता साफ सुथरी और विकास पर आधारित राजनीति पसंद करती है। डॉ. रंजना के बच्चे भी अपने मामा से बेहद प्रभावित हैं। डॉ. रंजना ने बताया कि अरविंद केजरीवाल तीन साल पहले उनके घर आए थे। जल्द ही उनका फिर से शिवालिक नगर आने का कार्यक्रम है। आपको बता दें कि रंजना और उनके पति डॉ. अजय गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. अजय गुप्ता बीएचईएल अस्पताल में एनेस्थीसिया हेड हैं, जबकि डॉ. रंजना ज्वालापुर के सुभाषनगर में अपना क्लीनिक चलाती हैं।

https://youtu.be/2DDmQSaQb8o

 

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: चलती बाइक में लगी आग… बाल-बाल बचा दंपत्ति

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365

46660

You may also like