उत्तराखंड को धामी ही चलाएगा कांग्रेसियों के बस की कुछ नहीं – भाजपा नेता हेमंत नरूला

November 20, 2022 | samvaad365

वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है और भारत जोड़ो का असली काम तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं उनके नेतृत्व में ही पूर्वोत्तर राज्यों का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही प्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा चला रही है मगर चंद कांग्रेसी मिलकर कुछ नहीं कर पाएंगे .उन्होंने उत्तराखंड को पावन धाम की संज्ञा देते हुए कहा कि यह पावन देवभूमि है और इसे धामी ही चलाएंगे। सीएम धामी द्वारा हल्द्वानी दौरे पर 22 सौ करोड़ रुपए से विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू की जा चुकी है। जो आने वाले साल भर के भीतर चहुमुखी विकास के तहत सबके सामने होगा।

देखें वीडियो :

उन्होंने कहा कि लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और मोटाहल्दू से एकत्र होकर कांग्रेसियों ने लालकुआं विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा निकाली मगर 70 से 80 लोग ही यात्रा में शामिल हो पाए ऐसे में कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस को आपस में जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भी निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेसियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना

 

83334

You may also like