समाजवादी पार्टी महिला युवा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन, सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा के कानून बनाने की कही बात

November 16, 2021 | samvaad365

समाजवादी पार्टी महिला युवा जन संवाद कार्यक्रम का आज एक आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंदना यादव ने शिरकत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पटका पहनाकर महिला सभा की जिलाध्यक्ष साधना शर्मा और जिला महासचिव ने स्वागत किया।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए बंदना यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो जिस तरह से आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई भी प्लान तैयार नहीं है लेकिन समाजवादी पार्टी सबसे पहले महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाएगी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आगामी चुनावों में महिलाओं से अपील की है कि वह आगे बढ़कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी भागीदारी निभाएं।

संवाद365, अमित शर्मा

 

69062

You may also like