बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में लगे राजनीतिक पंडाल

January 16, 2019 | samvaad365

बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के अवसर पर सरयू बगड़ में राजनीतिक पंडाल सजे हैं। 1921 में कुली बेगार आंदोलन के बाद से ही सरयू बगड़ में राजनीतिक पंडाल सजते आए हैं। इन पंडालों से राजनीतिक दल लोगों के बीच अपनी बात रखते हैं। सत्ताधारी दल जहां सरकार की खूबियां गिनाते हैं वहीं विपक्षी सरकार की कमियों को जनता के बीच रखते हैं। इस बार सजे राजनीतिक पंडालों में भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी और बसपा के नेताओं ने अपनी बात को रखा। इस बार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पंडालों में भी चुनावी रंग देखने को मिला। सभी के सुर बदले बदले से दिख रहे थे सभी दलों ने एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष किए।

भाजपा की ओर से राजनीतिक पंडाल में मुख्य वक्ता केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा रहे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उसे झूठ बोलने वाली पार्टी करार दिया। राफेल मुद्दे पर जबरन राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कांग्रेस के पंडाल में रणजीत सिंह ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राफेल मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। ज़ीरो टालरेन्स सरकार में स्बसेजायदा मुकदमे हो रहे है।

वहीँ उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेता ने बीजेपी व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा राज्य बाने लके बाद भी आज भी जमीनी मुद्दे जिवंत है। शिक्षा,पलायन , बेरोजगारी ,स्वास्थ्य पर्यटन आदि दूसरा विकास प्राधिकरण जनता को लागू क्र जनता को लूटने का कार्य बीजेपी सरकार ने किया जिसका जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनावो में जरूर देगी ,सबसे गंभीर सवाल राज्य की स्थाई राजधानी आज भी गैरसैण नहीं बन पाई।

सरयू बगड़ में लगने वाले राजनीतिक पंडालों का ऐतिहासिक महत्व रहा है। पहले जहां इसे नेता और जनता के बीच सीधा संवाद करने और विकास का खाका तैयार का मंच माना जाता था। वहीं अब राजनीतिक दल अपनी खूबियों और दूसरे दलों की खामियों को गिनाने के साथ ही मंच से एक दूसरे पर कटाक्ष भी करते देखे जाते हैं। पहले कुमाउनी भाषा का इस्तमाल होता भाषण में अब हिंदी का इस संवाद में विकास की बातें कहीं दबकर रह जाती हैं। वो बेमानी साबित होती।

यह खबर भी पढ़ें-नानकमत्ता नहर में मिला युवक का बहता शव, इलाके में मची सनसनी

यह खबर भी पढ़ें-सितारगंज पुलिस को मिली कामयाबी, 12 बोर की बंदूक और 15 गोलीयों के साथ गिरफ्तारी

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

30149

You may also like