रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी… जिले के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

October 23, 2019 | samvaad365

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली दौरे पर हैं रायबरेली दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने भुयेमऊ गेस्ट हाउस में सबसे पहले जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश की नवनियुक्त कमेटी के पदाधिकारियों के बीच प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंची जहां पर पदाधिकारियों के बीच कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उन्होंने चर्चा की। रायबरेली के कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के बाहर मुलाकात के बाद बताया कि प्रियंका गांधी द्वारा चल रही पाठशाला के बाद प्रदेश के सभी जिलों में जिले स्तर तहसील स्तर ब्लॉक स्तर और गांव स्तर पर भी पाठशाला लगाई जाएगी और सभी कार्यकर्ताओं को जन समस्याओं को लेकर किस तरह से मौजूदा सरकार का घेराव करना है इसके बारे में तैयार किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें-फर्जी एआरटीओ और गैंग को पुलिस ने पकड़ा… एआरटीओ बनकर करते थे ठगी

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार में डीजीएलओ की बैठक… क्राइम पर लगाम लगाने की कोशिश

संवाद365/सेराज अहमद

42845

You may also like