नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी का पुनर्गठन… डॉ. निशंक को मिली जिम्मेदारी

November 7, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी (एनएमएमएल) का पुनर्गठन किया गया है। मोदी सरकार द्वारा ये पुनर्गठन किया गया है। जिसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोसाइटी के अध्यक्ष और राजनाथ सिंह इसके उपाध्यक्ष होंगे। वहीं टीवी पत्रकार रजत शर्मा, भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली और गीतकार प्रसून जोशी पैनल में शामिल किए गए हैं।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन, प्रह्लाद सिंह पटेल, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और प्रसार भारती के चेयरमैन ए सूर्य प्रकाश को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं व्यय मामलों और संस्कृति और शहरी आवास मामलों के सचिवों को भी सोसाइटी का सदस्य बनाया गया है। मौजूदा सदस्या पांच सालों तक सोसायटी के सदस्या रहेंगे। सोसाइटी के पुनर्गठन के साथ ही कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और कर्ण सिंह से उनकी सदस्यता छीन ली गई है।

यह खबर भी पढ़ें-केंद्रीय HRD मंत्री डाॅ निशंक ने IIT कानपुर के कार्यक्रम में की शिरकत

यह खबर भी पढ़ें-HRD मंत्री निशंक की सौगात… श्रीनगर में ही रहेगा NIT

संवाद365

43192

You may also like