सीएम रावत को दरबार में फटकार लगाने वाली रिटायर्ड शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा हुई यूकेडी में शामिल

January 16, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भरे जनता दरबार में फटकार लगाने वाली रिटायर्ड शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा अब उत्तराखंड क्रांति दल का हिस्सा बन गई हैं। आज उन्होंने यूकेडी का दामन थाम लिया। देहरादून प्रेस क्लब में यूकेडी के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा । इस मौके पर उत्तरा पंत बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य गठन की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाई है। राज्य आंदोलन से ही उनका यूकेडी से भावनात्मक लगाव था। उत्तरा ने कहा कि समय के गर्भ में क्या छिपा है, यह मैं नहीं जानती हूं, लेकिन पार्टी की ओर से मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे निभाऊंगी। उत्तरा पंत ने कहा कि अगर पार्टी मुझ पर विश्वास जताएगी तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पार्टी में उत्तरा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तरा पंत का दल में शामिल होना बड़े हर्ष की बात है। उनकी सहमति से उन्हें दल में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे। ताकि वो उत्तराखंड के हित और प्रदेश के गौरव को बढ़ाने के लिए कार्य कर सकें। उत्तरा के यूकेडी से जुड़ने से महिलाओं में और जोश से आएगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि उत्तरा पंत ने पार्टी ज्वाइन की है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –नारसन बॉर्डर पर सघन चेकिंग, रविवार को मिले 27 लोग कोरोना पॉजिटिव

 

71531

You may also like