कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आर पी रतूड़ी ने 45 साल बाद कांग्रेस को कहा अलविदा

July 11, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड कांग्रेस को आज सुबह दो बड़े झटके लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और नेता डॉक्टर आरपी रतूड़ी ने कांग्रेस छोड़ देने की घोषणा की है। पिछले 45 सालों से कांग्रेस में डॉक्टर रतूड़ी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने आज सोशल मीडिया में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आज मन अत्यंत आहत है और मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए हैं। लेकिन अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। क्योंकि पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने की बजाए 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत निराश हैं। इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपने आप को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- अपनी अनदेखी से नाराज महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने दिया इस्तीफा

78280

You may also like