टिहरी: प्रतापनगर विधायक ने सरकार पर उठाए सवाल, सरकार के 100 दिनों को बताया विफल

July 4, 2022 | samvaad365

टिहरी जनपद के प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने नई टिहरी में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 100 दिनों कार्यकाल का भाजपा ने जश्न के रूप में जरूर मनाया है, लेकिन यह जश्न मनाया क्यों गया, यह जनता की समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के 100 दिन सिर्फ विफलताओं के दिन रहे हैं, उन्होंने कहा कि हां यह जरूर हुआ है कि इन 100 दिनों में चार धाम यात्रा की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई रही और यात्रा के दौरान केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में यात्रियों की मौत की आंकड़े बड़े हैं और यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए भाजपा की सरकार ने कोई भी व्यवस्थाएं नहीं की गई है।

साथ ही केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फैली गंदगी की सफाई की कोई व्यवस्था है नहीं की गई है। उन्होने कहा कि इन 100 दिनों में आम जनता को मिलने वाली उनके हक की सरकारी राशन को छिनने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जो कि इस सरकार की यह 100 दिनों की उपलब्धियां रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी भाजपा सरकार 100 दिनों पर जनता की कमाई पर उत्सव मना रही है, जो कि इस प्रदेश के लिए बड़ी विडंबना है।

कहा कि अब भाजपा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना को लाकर सेना में जाने वाले बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

संवाद 365, बलवंत रावत

यह भी पढ़ें- दीपक करगेती ने लगाए उद्यान निदेशक पर गंभीर आरोप, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग

77978

You may also like