26 जनवरी को मनाया जाएगा देश का 70वां गणतंत्र दिवस, तैयारियां जोरों पर

January 21, 2019 | samvaad365

26 जनवरी को देश 70 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है जिसको लेकर केंद्र से लेकर राज्य तक तैयारियां जोरो पर है। देवभूमी उत्तराखंड की बात करें तो राज्य की राजधानी देहरादून में गंणतंत्र दिवस की तैयारियों के दिशा निर्देश मुख्य सचिव ने सभी संबधिंत विभागों को दे दिये है।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की रूप रेखा निर्धारण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त शासकीय भवनों को दिनांक 25 एवं 26 जनवरी को सांय 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक प्रकाशमान किये जाय और इसमें कम वोल्टेज के बल्बों/एल.ई.डी. का प्रयोग सुनिश्चित किया जाय। इसके लिए नगर निगम, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, व्यापार संघों तथा स्थानीय गैर-सरकारी संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।  26 जनवरी को सचिवालय, जनपद मुख्यालयों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं शासकीय कार्यालयों में सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में संस्कृति विभाग द्वारा टाउन हॉल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित किये जाने वाला मुख्य समारोह  सबुह 10ः30 बजे से शुरु होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल महोदया होंगी। आयोजन स्थल की सजावट बैरिकेटिंग और अन्य अवस्थापना कार्य का समन्वय जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, मुख्य नगर अधिकारी, लोक निर्माण विभाग देहरादून के मुख्य अभियन्ता करेंगे। परेड़ ग्राउण्ड में आयोजित समारोह को मनोहर बनाने हेतु वायु सेना द्वारा करतब के आयोजन के लिये मुख्य सचिव उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे। परेड़ ग्राउण्ड में आयोजन परेड़ में सेना, आई.टी.बी.पी., सिविल पुलिस, पी.ए.सी., होमगार्ड, पी.आर.डी., एन.सी.सी, एन.एस.एस., भूतपूर्व सैनिकों एवं स्काउट गाईड्स आदि द्वारा भाग लिया जायेगा। परेड का नेतृत्व सेना के अधिकारी द्वारा किया जायेगा। परेड़ में सेना तथा पी.ए.सी. बैण्ड शामिल होंगे। परेड में सीआरपीएफ की सहभागिता के लिये सम्पर्क करने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिये गये।

वहीं इसके अलावा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बाताया कि हर साल राज्य सरकार गणतंत्र दिवस पर सरकार के एक साल के किर्याकलापों की समीक्षा की जाती है और इस बार भी सरकार पिछले एक साल में कीये गये जनहित योजनाओं की समीक्षा करेगी वहीं इस बार हुए इनवेस्टर समिट को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लायी गई नई नीतियों को आगे बढ़ा कर इनवेस्टर समिट को नये आयाम पर ले जाया जाएगा। वहीं इस बार 26 जनवरी को राज्य सरकार को एयर एम्बुलेस की बड़ी सौगात भी मिलने जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-मसूरी में झोपड़ियों में लगी आग के बाद मसूरी विधायक ने लिया पीड़ितों का जायजा

यह खबर भी पढ़ें-औली में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड स्नो डे, पर्यटकों ने जमकर किया डांस

देहरादून/काजल

30485

You may also like