यूकेडी ने की आईएएस ओमप्रकाश के खिलाफ जांच की मांग, सतर्कता मुख्यालय में दिया उनकी संपत्ती का विवरण

June 23, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक त्रिवेंद्र पवार के नेतृत्व में यूकेडी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सतर्कता मुख्यालय में आईपीएस सतर्कता पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा

इस दौरान विजिलेंस के एसपी को यूकेडी नेताओं ने पूर्व मुख्य सचिव ओम प्रकाश की संभावित संपत्तियों का विवरण उपलब्ध कराया और मांग की कि इसकी तुरंत जांच की जाए। त्रिवेंद्र पंवार का कहना है कि यूकेडी राज्य का प्रमुख क्षेत्रीय दल है और इस वजह से राज्य के आंदोलन में सहभागिता निभाने वाले साथियों द्वारा यूकेडी को पूर्व आईएएस ओम प्रकाश की संभावित संपत्तियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है। त्रिवेंद्र पंवार का कहना है कि ओमप्रकाश ने अपने सेवाकाल में जबरदस्त भ्रष्टाचार करके विभिन्न राज्यों और विदेशों में अकूत चल अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। और इसकी जांच की जानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्य सचिव ओमप्रकाश का नाम उत्तराखंड के भ्रष्ट अधिकारियों में लिया जाता है। वही पार्टी के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय का कहना है कि ओमप्रकाश के संपत्ति का ब्यौरा राज्य के एक सामान्य व्यक्ति द्वारा यूकेडी को उपलब्ध कराया गया है और यह ब्यौरा देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह बिल्कुल सही और सटीक सूचना है

संवाद 365,संदीप रावत

यह भी पढ़ें –सीएम धामी ने ली राज्य सम्पति विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

 

 

77522

You may also like