उक्रांद के प्रत्याशी अनिल डोभाल ने किया प्रचार प्रसार, रायपुर विधानसभा से लड़ रहे चुनाव

January 29, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड क्रांति दल का चुनावी प्रचार प्रसार जोर शोरों के साथ चल रहा हैं| 19 रायपुर विधानसभा से उक्रांद के प्रत्याशी अनिल डोभाल ने अपने चुनाव प्रचार को जोरों से करते हुए गढ़वाली कॉलोनी, नेहरू ग्राम में कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर प्रचार किया, इस अवसर पर जनता के बीच अपनी बात रखते हुए डोभाल ने कहाँ कि राज्य के बने इन 22 वर्षों में भाजपा कांग्रेस बारी बारी से लुटा हैं, इन वर्षों में राज्य में बेहताशा बेरोजगारी बढ़ी, वही महिलाएं असुरक्षित हैं|

इस दौरान दल के माननीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा रायपुर विधानसभा चुनाव 2022 के उत्तराखंड समानता पार्टी से वार्ता करके रायपुर विधानसभा में उक्रांद प्रत्याशी अनिल डोभाल को पूर्ण समर्थन देते हुए उत्तराखंड समानता पार्टी अपने प्रत्याशी का नाम वापस लेने का फैसला किया हैं | प्रचार प्रसार में मीना थपलियाल, रोशनी रावत, आशी गुसांईं, विनीत सकलानी, चंद्र मोहन बिजलवान, संजीव शर्मा,आदित्य खरोला, भूपेंद्र पटवाल, पंकज पोखरियाल आदि थे |

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –लालकुआं में हरीश रावत के लिए चुनाव लड़ना राजनीति के लिहाज से मौत का कुआं- विजय बहुगुणा

71946

You may also like