उत्तराखंड : सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक, कल शपथ लेंगे सभी नवनिर्वाचित विधायक

March 20, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में होगी। वहीं इससे पहले सोमवार सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल लेज गुरमीत सिंह (सेनि) प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद प्रोटेम स्‍पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में हिस्सा लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी है। इसी क्रम में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए दिल्‍ली में आज भाजपा की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद सभी नेता रमेश पोखरियाल निशंक के घर पहुंचे। अब यहां बैठक चल रही है।

संवाद365,डेस्क

 

 

 

73432

You may also like