जहां भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंतिम सभा को संबोधित किया वह प्रत्याशी हमेशा जीता- राजनाथ सिंह

February 12, 2022 | samvaad365

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रामनगर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक और बीजेपी प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पहुंचे राजनाथ सिंह ने जहां अपनी सरकार द्वारा प्रदेश में किये जा रहे कामो को जनता के सामने रखा। वहीं उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होने यहां कहा कि आज तक उन्होने जहां भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंतिम सभा को संबोधित किया। वह प्रत्याशी हमेशा जीता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नही है। जबकि प्रदेश में यदि बीजेपी की सरकार आई तो पुष्कर सिंह धामी उनके अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 6 महीने के अपने कार्यकाल विकास का छक्का लगाया है।

संवाद365,डेस्क

72336

You may also like