महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धन सिंह रावत के आवास के बाहर प्रदर्शन

April 13, 2022 | samvaad365

सहकारिता बैंक भर्ती घोटाले के मामले में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस की महिलाएं भारी संख्या में यहां एकजुट होकर धन सिंह रावत के आवाज का गेट खोल कर अंदर जाने की कोशिश करें जिस पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोका वही कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

बता दें कि सहकारी भर्ती घोटाले के मामले ने तूल पकड़ा शुरू कर दिया है इसी क्रम में आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में धन सिंह रावत के आवास के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत के इस्तीफे की मांग की, महिलाओं ने यमुना कॉलोनी स्थित डॉक्टर धन सिंह रावत के आवास के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए करीब 1 घंटे धरना देते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने सहकारिता बैंक भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सहकारिता बैंक घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके कार्यकाल में इस तरह के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया वही आज इंक्वायरी कमेटी के अध्यक्ष बने हुए हैं।, ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। सभी महिलाएं डॉक्टर धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग करती हैं, सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग उठाई है।

षसहकारी बैंक भर्ती घोटाले में निष्पक्ष जांच किए जाने और डॉक्टर धन सिंह रावत इस्तीफे की मांग कर रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इस मामले को लेकर उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अपनी मांगों को लेकर महिला कांग्रेस ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- खतरा बने बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए हल्द्वानी जाएंगे कॉर्बेट के पशु चिकित्सक

74349

You may also like