दून के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट सीरीज में मिला मौका, क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर

December 12, 2022 | samvaad365

देहरादून के धाक्कड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारत टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। यह खबर सुनते ही उत्तराखंड क्रिकेट प्रेमियों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने पर बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में अब दून का बेटा अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिला है। बता दें की इससे पहले अभिमन्यु ईश्वरन को कभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मुका नहीं मिला है।

क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। उन्हें इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।

अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन का कहना है कि इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। बेटे से ढेर सारी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया में शामिल होकर वह अपने बेहतर प्रदर्शन से इनको पूरा करेगा। कि अभिमन्यु ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। बता दें कि 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है।

ऐसा रहा है इस खिलाड़ी का प्रदर्शन

अभिमन्यु ने प्रथम श्रेणी में 78 मैच खेले हैं। उनके नाम 3376 रन हैं। उनका औसत 46.2 और स्ट्राइक रेट 82.2 है। 28 ट-ी20 मैचों में 38.3 की औसत से उन्होंने 728 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 121.5 है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी बनी पिज़्ज़ा इटालिया की ब्रांड एंबेसडर, आगामी टूर्नामेंट्स में सहयोग करेगा ब्रांड

83933

You may also like