Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की मेडल टेली का खाता खुल गया है। भारत के लिए पुरूष वेटलिफ्टिंग 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है, संकेत गोल्ड मेडल सिर्फ 1 किलो भार से चूक गए। संकेत सरगर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिला कर कुल 248 किलोग्राम वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। संकेत सरगर महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। 21 साल के संकेत कोल्हापुर के शिवाजी यूनिवर्सिटी में इतिहास के छात्र हैं। वो इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में भी चैंपियन रह चुके हैं।
संवाद 365, दिग्विजय कुमार
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में सैक्स रैकेट का खुलासा, संचालक और संचालिका समेत 5 गिरफ्तार