आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए उत्तराखंड के जय बिष्ट, आकाश मधवाल और दीक्षांशु नेगी का चयन

February 2, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के लिए खुशखबरी है ।  आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई है। जिसमें इस बार उत्तराखंड की तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इस बार ऑक्शन में 590 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। इसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। बता दे कि मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है।  उत्तराखंड से जय बिष्ट, आकाश मधवाल और दीक्षांशु नेगी का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –प्रदेश के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश और बर्फबारी

72069

You may also like