भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

August 7, 2021 | samvaad365

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा  ने टोक्यो ओलंपिक  में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले एथलीट हैं। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। 86.67 मीटर के साथ चेक गणराज्य के याकुब वाल्देज दूसरे स्थान पर रहे जबकि उनके ही देश के विटेस्लाव वेसेली को 85.44 मीटर के साथ कांस्य मिला।नीरज चोपड़ा एकलौते खिलाड़ी रहे जिनका थ्रो 87 मीटर से ऊपर रहा। चेक रिपब्लिक के जाकुब वैडेलीच 86.67 मीटर और वितेस्लाव वेसली 85.44 मीटर की दूरी के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। पीएम मोदी व राष्ट्रपति ने नीरज चोपड़ा को देश को गोल्ड मेडल जिताने के लिए बधाई दी ।

बता दें नीरज चोपड़ा भारत के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले महज दूसरे खिलाड़ी हैं। शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था और अब नीरज चोपड़ा ने इस करिश्मे को अंजाम दिया है। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत को पहला पदक दिलाया है। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंउत्तराखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,हत्थे चढ़ा ₹ 50,000 का ईनामी आरोपी

 

 

 

64656

You may also like