उत्तर भारत के प्राचीन रथ मेले में कुस्ती दंगल की तैयारी पूरी, जानें कब से है आयोजन

March 23, 2022 | samvaad365

उत्तरभारत के प्रख्यात श्री रँगमन्दिर दिव्यदेश के ब्रम्होत्सव पर आयोजित होने वाले विराट कुश्ती दंगल की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। ब्रम्होत्सव के सप्तम दिवस प्रसिद्ध लक्खी रथ के मेला के अवसर पर 26 मार्च शनिवार को इस कुश्ती दंगल का आयोजन हजारीमल सोमानी के क्रीड़ा मैदान में मध्यान्ह 3 बजे से किया जाएगा जिसमे कई प्रांतों के नामी गिरामी पहलवान अपने दांव पेंच दिखाएंगे। श्री रँगमन्दिर के सत्संग हाल में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री वृंदावन कुश्ती दंगल समिति के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि श्री रंग मन्दिर का रथ का मेला पूरे उत्तरभारत में अपनी अलग पहचान रखता है। जिसे देखने के लिये दूर दराज से लाखो की संख्या में लोग वृंदावन आते है।

वृंदावन कुश्ती दंगल मेला समिति द्वारा नगरनिगम व चरित्र व्यायामशाला मालाधारी के सहयोग से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन विगत कई दशकों से रथमेला के अवसर पर अनवरत रूप से किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढाते हुए 26 मार्च शनिवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। जिसमें उत्तरभारत के नामी गिरामी पहलवान अपने दांव पेंच दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि कुश्ती हमारे लगब्रज की प्राचीन परंपरा है। स्वयं भगवान श्री कृष्ण व बलदाऊ जी ने इस परंपरा को जीवंत किया। हमारी संस्था भी युवाओं को इस परंपरा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

संवाद365, अमित शर्मा

 

 

 

 

 

73531

You may also like