उत्तराखंड की वंदना कटारिया ने ओलंपिक में रचा इतिहास, हैट्रिक लगाकर टीम को दिलाई जीत

July 31, 2021 | samvaad365

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल की उम्मीद बनाई हुई है।  दक्षिण अफ्रीका की टीम को 4.3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली। उत्तराखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर वंदना कटारिया की ऐतिहासिक हैट्रिक के दम पर भारत ने यह जीत हासिल की है।  वंदना कटारिया टोक्यो ओलंपिक के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन गोल दागे और टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया।

 

वंदना कटारिया हरिद्वार के रोशनाबाद की रहने वाली हैं। वंदना पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे बेहतर और अग्रिम खिलाड़ियों में से एक हैं। वंदना कटारिया साल 2006 में भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा बनी थीं और 2010 में इन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम में ले लिया था। वंदना कटारिया 2013 में जर्मनी में हुए जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। इस दौरान यह इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं।वंदना ने ऐतिहासिक उपलब्धि से दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी है। अपनी तैयारी के चलते वह पिता के निधन पर भी गांव नहीं आ सकी थीं। वंदना के पिता की 30 मई को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वंदना के पिता की इच्छा थी कि बेटी ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा बनें। वंदना की इस उपलब्धि पर पूरे देश सहित परिजनों, ग्रामीणों और जिले के खेल अधिकारियों में जश्न का माहौल है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मसूरी में एक कार्यक्रम में गढ़वाली फिल्म ‘पितृकुड़ा’ का शीर्षक गीत किया गया रिलीज

 

64396

You may also like