बाजपुर ब्लॉक में 22 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित, भारी संख्या में पहुंच रहे लोग टीका लगाने

August 27, 2021 | samvaad365

बाजपुर में वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार के आह्वान पर महा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते बाजपुर ब्लॉक में 22 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां भारी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोनावायरस की तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए वैक्सीनेशन के कार्य को 1 सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा करने के लिए शुक्रवार और शनिवार को महा वैक्सीनेशन अभियान चलाने के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है। इसी के चलते बाजपुर ब्लॉक में 22 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भारी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान डॉ आराधना वर्मा ने बताया कि भले ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ना के बराबर है लेकिन लोगों को कोरोनावायरस की तीसरी लहर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने और वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।

संवाद365, अजहर मलिक

65497

You may also like