लिंक पर क्लिक करते ही उड़े 40,000 रूपए,साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक

April 30, 2021 | samvaad365

रामनगर और आसपास के क्षेत्र में लोग लगातार साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने के बाद भी लोग साइबर ठगों के जाल में फसते ही जा रहे हैं। ताजा मामला देर रात का है जब एक व्यक्ति के फोन पर गूगल एप की तरह एक लिंक उसके मोबाइल पर आया और उस लिंक पर लिखा हुआ था कि इस लिंक को खोलें, युवक द्वारा उस लिंक पर क्लिक किया गया जैसे ही युवक ने लिंक पर क्लिक किया उसके खाते से ₹40,000 कट गए, जिसका मैसेज उसके फोन पर आया।जिसके बाद युवक को अपने ठगी का मालूम चला। उसने तुरंत ही रामनगर कोतवाली में इसकी सूचना दी सूचना पर पुलिस ने तुरंत ही मामला साइबर सेल को सौंपा। इस विषय में ज्यादा जानकारी देते हुए कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि कल एक व्यक्ति के द्वारा हमें सूचना दी गई थी कि उसके मोबाइल पर गूगल पे पर एक लिंक आया था और उस व्यक्ति ने वो लिंक एक्सेप्ट कर लिया, लिंक एक्ससेप्ट करने के बाद फ्रॉड द्वारा उसके खाते से 40 हज़ार रुपये निकाल लिए गए। अबुल कलाम ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा जो सूचना हमें दी गई थी उसको हमारे द्वारा रिसीव करते हुए साइबर सेल को अग्रिम कारवाई हेतु पीड़ित व्यक्ति के खाते की ट्रांजेक्शन डिटेल वगेरा लेकर के पैसा रुकवाने के लिए जो कारवाई हमारे द्वारा होती है वो कर दी गयी है।

संवाद365, डेस्क

यह भी पढ़े-आजतक के वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

61002

You may also like