नैनीताल दुग्ध सहकारी संघ में धूमधाम से मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस, संघ अध्यक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

August 15, 2022 | samvaad365

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यहां नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में भी ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह के अलावा दुग्ध संघ का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सर्वप्रथम क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में डेयरी ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की और 1 लाख 25 हजार लीटर से अधिक का दूध विक्रय किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी जन्माष्टमी के मौके पर 1 लाख 30 हजार लीटर दुग्ध विक्रय किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हासिल करने के लिए समस्त कर्मचारी एवं श्रमिक दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा 65 करोड़ की लागत से जल्द ही दुग्ध संघ में ऑटोमेटिक प्लांट लगाया जाएगा जिसके लिए वह भारत सरकार एवं राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का धन्यवाद प्रेषित किया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा करते हुए कहा है कि अब से कामगारों को एक हजार रुपए बढ़ोतरी के तौर पर दिए जायेंगे उनकी इस घोषणा से सभी कामगारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने पुनः सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

संवाद 365, जफर अंसारी

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के लाल शहीद चन्द्रशेखर का पार्थिव शरीर मंगलवार को पहुंचेगा हल्द्वानी, ऑपरेशन मेघदूत में थे शामिल

 

80160

You may also like