पिथौरागढ़- मुवानी पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जरोदार स्वागत

November 6, 2021 | samvaad365

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पिथौरागढ़ जिले के मुवानी में शेर सिंह कार्की सरस्वती बिहार विद्यालय के शैक्षिण भवन का शिलान्यास और अतिथि भवन का लोकार्पण किया। इससे पूर्व में मुवानी पहुंचने पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मुवानी में छलिया नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया.

इस मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। राज्यपाल बनने के बाद प्रथम बार जिले में पहुंचने लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की मुवानी को शिक्षा हब बनाया जायेगा। आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत मुवानी से की जा रही है। महाराष्ट्र की स्वरोजगार नीति प्रदेश लागू किया जाएगा। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानन्द,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा सहित आदि मौजूद थे.

(संवाद 365/प्रदीप महरा)

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड चारधाम यात्रा : शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट

68706

You may also like