आरूषी निशंक को मिला ग्लोबल वाटर वूमन एंटरप्रोन्योर अवाॅर्ड 2020

December 17, 2020 | samvaad365

स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरूषी निशंक को उर्जा पर्यावरण फाउंडेशन ने नई दिल्ली में ग्लोबल वाटर वूमन एंटरप्रोन्योर अवाॅर्ड 2020 से सम्मानित किया। उन्हें ये पुरस्कार गजेंद्र सिंह शेखावत जल संसाधन मंत्री, सिनेटर मैरिस पायने, आॅस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री कीथ पिट ने दिया। इस दौरान आरूषी निशंक ने कहा कि हमे जल संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। देश के 22 शहरों में जल संकट है। 70 प्रतिशत पानी बर्बाद हो जाता है। आपको बता दें कि आरूषि निशंक पिछले एक दशक से गंगा और उसकी सहायक नदियों के लिए स्पर्श गंगा अभियान के तहत काम कर रही हैं। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी वो लगातार काम कर रही हैं।

(संवाद 365/ डेस्क)

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने किया कर्नल सीएम नौटियाल की पुस्तकों का विमोचन

56697

You may also like