अजय बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का निधन, बीजेपी और प्रदेश में शोक की लहर

December 13, 2021 | samvaad365

देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर के निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद का भार भी संभाला था.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरबंस कपूर के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और भगवान ने उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की। उन्होंंने भगवान से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की.

अंतिम यात्रा उनके आवास से अनुराग चौक, बल्लूपुर  चौक, घंटाघर, बुद्धाचौक, ईसी रोड, बलबीर रोड, प्रदेश कार्यालय, फव्वारा चौक, आराघर चौक, प्रिंस चौक से होते हुए लक्खीबाग पहुंचेगी.

हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया। कहा- मैं आज जो भी हूं, सब कपूर साहब का आशीर्वाद है। कहा कि कपूर साहब का निधन भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

पूर्व सीएम हरीशरावत ने भी हरबंस कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा की हरबंस कपूर का जनता से इतना गहरा संबंध था कि वो दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए ईर्ष्या का विशेष थे कि कैसे इतने लोगों को अपने साथ, इतने लंबे समय तक वो साद करके रख पाए.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शक रहे हरबंस कपूर का निधन एक युग का अंत है। इस अपूरणीय क्षति को भर पाना मुमकिन नहीं है। आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाली एक धरोहर को खो दिया है। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्य ने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया है

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी शोक जताते हुए लिखा की हरबंस कपूर जी के निधन का दुःखद समाचार मिला मैं ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी हरबंस कपूर के निधन पर शोक जताया है.

पूर्व कांग्रेस विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरबंस कपूर के निधन से उत्तराखंड की राजनीति का एक वट वृक्ष जैसा व्यक्तित्व हमारे बीच नहीं रहा। एक दशक उनके साथ काम करने का अवसर मिला। विधान सभा अध्यक्ष के रूप में उनका मार्ग दर्शन और संयम अनुकरणीय और उदाहरणीय था।

वहीं कांग्रेस ने  भी हरंबस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोमवार को आयोजित होने वाली अपनी रैली स्थगित कर दी।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें – सीएम धामी का बड़ा बयान ,कहा इधर सीडीएस रावत का हो रहा था अंतिम संस्कार उधर कांग्रेस गोवा में मना रही थी जश्न

70126

You may also like