कसार देवी बनी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद, यहा की प्राकृतिक सुंदरता करती है पर्यटको को आकर्षित

April 3, 2023 | samvaad365

यू तो उत्तराखंड में कई धार्मिक और पर्यटक जगह है, जो की अपने आप में काफी खास है। ऐसा ही एक कसार देवी है। जहां अध्यात्म के अलावा शांती पूर्ण वातावरण का एहसास होता है। खास बात ये है कि कसार देवी देवी देश की ही नही विदेशी पर्य़टकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन गई है। यही वजह है कि यहां जो भी विदेशी पर्य़टक आता है, वो यही का ही होके रह जाता है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित कसार देवी की नैसर्गिक सुंदरता उन्हे अपनी तरफ मनमोहित करती है। इसके साथ ही साथ यह का शांत वातावरण भी विदेशी पर्यटक को खूब भा रहा है। पर्यटक यहां से दिखने वाली नंदा देवी, त्रिशुल औऱ पंचाचूली के हिम शिखरों को देखने पहुंचते है। जो उन्हें सुकून देती है। बता दे कि कसार देवी से सटे सिमतोला क्षेत्र में नृत्य सम्राट उदय शंकर ने साल 1930 में नृत्य अकादमी बनाई थी। उस समय भी यह क्षेत्र देशी विदेशी कलाकारों से गुलजार रहा करता था। यह स्थान सवामी विवेकानंद को भी पसंद था। उन्होने भी यहां कसार देवी मंदिर के पास आकर ध्यान लगा कर ज्ञान अर्जित किया था। विदेशी पर्य़टकों की पसंदीदा जगह होने से अब इस जगह में कई हेम स्टे और रिसॉर्ट बन चुके है।

अंकिता कुमाई

यहा भी पढ़े-रातों-रात बना जौनसार का युवा अजीत करोड़पति

 

87077

You may also like