प्रशिक्षाणाधीन सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से की शिष्टाचार भेंट

February 25, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बुधवार को सचिवालय में प्रशिक्षाणाधीन सहायक अभियोजन अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभियोजन अधिकारियों का पीड़ितों को न्याय दिलाने में अह्म योगदान रहता है। उन्होंने सहायक अभियोजन अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपने दायित्व के निर्वहन में अनुशासन, समयबद्धता एवं चरित्र निर्माण के मूलभूत सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए मानवीय एवं व्यवहारिक दृष्टिकोण विकसित कर जनता में अपनी विशिष्ट छवि बनाएं.

उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारियों का न्यायालयों में राजकीय मामलों का सही ढंग से पैरवी करने का दायित्व रहता है जिसे उन्हें अपनी कर्तव्य परायणता के साथ पूर्ण करना चाहिए. इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी उर्वशी चौहान, सहायक अभियोजन अधिकारी आशीष गुप्ता, पूर्णिमा शर्मा, प्रतिभा जोशी, अनुरिता सिंह, नवीन राणा उपस्थित रहे.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने की कुम्भ मेला कार्यों की समीक्षा, कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

58804

You may also like