बागेश्वर: अराजक तत्वों ने जंगल में लगाई आग

October 18, 2020 | samvaad365

बागेश्वर में वन प्रभाग के अंतर्गत रेंज के कुकुड़ामाई मंदिर परिसर में 5 हैक्टेयर भूमि के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी।जिससे चीड़ के दर्जनो पेड़ जल गए। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। डीएफओ का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों के द्वारा ये आग लगाई गई थी। आग लगाने वाले लोगों के ख़िलाफ़ वन अधिनियम एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही करने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।

(संवाद 365/हिमांशु गढ़िया )

यह भी पढ़ें-नवरात्रि पर यूपी में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति की शुरूआत

 

 

55274

You may also like