बागेश्वर: जिले में झमाझम बारिश… फसलों को नुकसान

April 26, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम में आए बदलाव की वजह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां किसान गेहूं की फसल नहीं काट पा रहे हैं वहीं बारिश की वजह से फसल और सब्जियां बर्बाद हो रही है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर होते ही मौसम तेज़ गर्जना के साथ ओलावृष्टि व झमाझम बारिश में तब्दील हो जा रहा है। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार खराब है। दुग नाकुरी तहसील में जबदस्त ओलावृष्टि होने से किसानों की फ़सलों को नुकसान पहुंच रहा है।

जिला मुख्यालय में हल्की बारिश तो कपकोट में झमाझम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से किसान गेंहू नही काट पा रहे है। वही बारिश से सब्ब्जियों आदि की फसल भी खराब होने लग गई है। वहीं मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि ओलावृष्टि औऱ बारिश से जिन फसलों को नुकसान पहुंचा है। ज़िले की सभी तहसीलों से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। जिन कास्तकारों ने बीमा करवाया है अन्य किसानों को भी नुकसान का आकलन कर उनको मुवावजा वितरित किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: किराने की दुकान पर छापा… पान मसाला हुआ बरामद

यह खबर भी पढ़ें-कोरोना पर सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा का बयान… कोरोना संदिग्ध की सूचना देने पर 11 हजार का इनाम

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

48989

You may also like