बाजपुर-बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटा पेट्रोल पंप

April 19, 2022 | samvaad365

बाजपुर में लगातार लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यही कारण है कि बाजपुर के दोराहा बॉर्डर पर हथियार बंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। बता दें कि बाजपुर में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं जहां चोर लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे साफ प्रतीत होता है कि चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। इसी के चलते बाजपुर के दोराहा बॉर्डर पर करतार सिंह का पेट्रोल पंप स्थित है जहां सोमवार देर रात बाजपुर के ग्राम धंसारा निवासी धर्मवीर की ड्यूटी लगी हुई थी। जहां अचानक हथियारबंद 2 बदमाश मौके पर पहुंच गए। जहां बदमाशों ने धर्मवीर को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें हजारों की नकदी लूटने की बात सामने आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जहां भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि लूट की घटना का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस की विभिन्न टीमें जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संवाद 365, अज़हर मलिक़

यह भी पढ़ें- देहरादून- मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने UPCL, UJVNL, PTCUL और उरेडा की समीक्षा बैठक की

74601

You may also like