बेरीनाग : तपोवन में किराये पर रह रहे नेपाली मूल के लोग झुलसे, सिलेंडर रिसाव के कारण बड़ा विस्फोट

March 1, 2022 | samvaad365

गणाई गंगोली तहसील राजस्व तपोवन में  किराये पर नेपाली मूल के लोग निवास करते हैं। रात्रि सिलेंडर रिसाव होने के कारण आज प्रातः उसमें बिजली का बटन ऑन करने पर विस्फोट होने हो गया। जिसमें कमला देवी उम्र 32 वर्ष, मान बहादुर उम्र 23 वर्ष  शारदा 19 वर्ष, संजना 14 वर्ष, वीरेंद्र 17 वर्ष, कृष्णा 20 वर्ष, संजू 15 वर्ष झुलस गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई ले जाया गया था, जहाँ से उन्हें कृष्णा व संजू को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया। औरो को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। इधर ब्लास्ट इतना भंयकर था की मकान के छत में दरारें आने के साथ खिड़की और दरवाजे तक टूट गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और उनके द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है।

संवाद365,डेस्क

 

72866

You may also like