बड़ी खबर : कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर लिया बड़ा फैसला

October 12, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट बैठक से उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फैसले के अनुसार तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा।गणेश जोशी ने इसके लिए पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उपनल कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कई दिनों से कर्मचारी लगातार इसको लेकर आंदोलन भी कर रहे थे। सैनिक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने धरना समाप्त कराया था और वेतन बढ़ाने का भरोया दिया था।आपको बता दें पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी इसको लेकर आंदोलनरत थे। पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया। मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 162 मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये

 

67737

You may also like