भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की भेंट, जताया आभार

August 7, 2022 | samvaad365

देहरादून 6 अगस्त, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की । नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट ने नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का आभार जताया | इस दौरान उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा से प्रदेश के संदर्भ में राजनीतिक चर्चा करते हुए विभिन्न् सांगठनिक विषयों पर भी आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया ।

शनिवार को महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन अन्य कई शीर्ष नेताओं से भेंट की | इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री ओंम माथुर से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । इसके अलावा श्री भट्ट ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी , अजय टमटा , डॉ अनिल जैन आदि अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया ।

संवाद 365, दिनेश चौहान

ये भी पढ़ें : सलमान खान के खिलाफ केस लड़ रहे वकील ने कार से कॉन्स्टेबल को उड़ाया, मौत

79682

You may also like