28 मार्च से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेंगी बोर्ड की परीक्षाएं

March 26, 2022 | samvaad365

28 मार्च से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2022 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 19 अप्रैल तक चलेंगी। इस बार इन परीक्षाओं में करीब ढाई लाख परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 1333 परीक्षा केन्द्र बनाये हैं। इनमे 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किये गए हैं। सोमवार से शुरू होने वाली यह परीक्षाएं इस बार 2 पालियों में आयोजित की जाएंगी। 10 वी की परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और 12 वी की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। इसके लिए परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

संवाद365,डेस्क

73649

You may also like