कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया निरिक्षण, पीड़ितों से वार्ता कर जानी समस्याएं

August 25, 2022 | samvaad365

प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल सर्वप्रथम ग्राम पंचायत कुमाल्डा पहुंचे। यहाँ क्षति ग्रस्त कृषि विपणन केंद्र, बहे मंदिर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान से नुकसान की स्थिति जानी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुमाल्डा में महिला मिलन केंद्र सहित गांव का खेल मैदान, यूनियन बैंक की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस पर प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रशासन को संपर्क मार्ग दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ग्राम पंचायत सीतापुर के तोक मोनाखाला में बही सड़क के मलबे को पार कर पहुंचे। यहां मलबे पर देवी कारों और क्षतिग्रस्त पुलिया आदि की उन्होंने जानकारी ली। प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने इस मौके पर सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन को दूरभाष पर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मोना खाला के निकट गांव के दो घर रहने के बाद शेष बचे एक घर के पीछे सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीतापुर में बांदल नदी को मध्यस्थ किया जाए। जिससे भविष्य में जनपद देहरादून और टिहरी की सीमा से सटे परिवारों को नुकसान ना पहुंचे।

प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत सीतापुर में आपदा से पीड़ित लोगों से वार्ता की थी। यहां उप जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि अतिवृष्टि से चार लोग मृतक हुए हैं तथा 4 लोग लापता हुए हैं। बताया कि मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपए दिए हैं। जबकि सरखेत में दो लोग मृतक पाए गए हैं। उप जिला अधिकारी ने बताया कि 09 घर पूर्ण रूप जबकि 10 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 28 घरों में मलबा घुस आया है। उन्होंने बताया कि 49 बड़े जानवर जबकि 30 छोटे जानवर इस अतिवृष्टि के शिकार हुए हैं। जल संस्थान की 61 योजनाओं को नुकसान पहुंचा है जिनमें से 39 को काम चलाउ कर दिया है, इसके अलावा 22 योजना पर काम चल रहा है। बताया कि पीएमजेएसवाई की 05 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है, जिन पर काम चल रहा है। इसके अलावा संपर्क मार्ग को मनरेगा तहत दुरुस्त किया जा रहा है।

संवाद 365, बलवंत रावत

ये भी पढ़ें : Raju Srivastva: 15 दिनों बाद होश में आये कॉमेडियन राजू श्रीवास्त्व, देशभर की दुआएं आई काम

80499

You may also like